होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Uttar Pradesh: आगरा के होटल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 5 लोग गिरफ्तार

Uttar Pradesh: आगरा के होटल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 5 लोग गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बालत्कार की घटना सामने आई है। जहां होटल में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में कुल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया  है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि उन्हें शनिवार की रात ताजगंज थाना क्षेत्र से पीड़िता ने फोन कर इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। सहायक आयुक्त अर्चना सिंह ने बताया कि यहां मौजूद एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है और मारपीट भी की गई है। वहीं पीड़िता की शिकायत के मुताबिक संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

आगरा पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता होटल की कर्मचारी थी। वह इस होटल मे पिछले डेढ़ साल से काम कर रही थी और आरोपियों ने घटना के दौरान महिला का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया ।

आगरा सदर की सहायक पुलिस आयुक्त अर्चना सिंह ने बताया कि घटना के बाद 4 पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और मामले में आगे की  कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 


संबंधित समाचार