होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Uttar Pradesh News: आगरा में टायर फैक्ट्री में फटा कंप्रेसर, उड़ी कारीगर की खोपड़ी

Uttar Pradesh News: आगरा में टायर फैक्ट्री में फटा कंप्रेसर, उड़ी कारीगर की खोपड़ी

 

Uttar Pradesh Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की दोपहर टायर फैक्ट्री में कंप्रेसर मशीन अचानक फट गई। जिसके चलते इस हादसे में एक कारीगर की मौत हो गई। वहीं दुकान मालिक घायल हो गया। धमाके की आवाज सुन लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है। यहां हिंदुस्तान टायर फर्म के नाम से एक दुकान है। जहां छोटे-बड़े टायरों की मरम्मत की जाती है। दुकान में काम करते समय अचानक कंप्रेसर मशीन फट गई। लोहे का एक टुकड़ा उछलकर तेजी से कारीगर साहिल के सिर में जा लगा। 

लोहे का टुकड़ा लगते ही कारीगर का आधा सिर उड़ गया। चीथड़े देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पलभर में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं दुकान मालिक साहिल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि आधा किमी तक इसकी गूंज सुनाई दी।
 
आवाज सुन लोग भागते हुए पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

यह भी पढ़ें- गुजरात में बारिश के चलते 28 लोगों की मौत, 18 जिलों में बाढ़ जैसे हालात


संबंधित समाचार