होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

उत्तर प्रदेश ATS को मिली बड़ी सफलता, भारतीय दूतावस में तैनात ISI के जासूस को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ATS को मिली बड़ी सफलता, भारतीय दूतावस में तैनात ISI के जासूस को किया गिरफ्तार

 

रविवार को उत्तरप्रदेश ATS की टीम  को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रूस में रहकर पाकिस्तानी एजेंसी ISI  के लिए जासूसी क रहे भारतीय एजेंट को ATS की टीम ने  गिरफ्तार किया है। यह एजेंट रूस में रहकर भारतीय दूतावास में कार्यरत था। 

उत्तरप्रदेश ATS के अनुसार मूलरूप से हापुड़ के रहने वाला सत्येंद्र विदेश मंत्रालय में MTS के पद पर कार्यरत था और उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप भी लगा है। सत्येंद्र मास्कों में भारतीय दूतावास में तैनात है।  

बता दें कि, गोपनीय विभाग द्वारा उत्तरप्रदेश एटीएस को जामकारी दी गई थी। पाकिस्तानी एजेंसी ISI भारत के विदेश मंत्रालय के कुछ कर्मचारियों को बहला-फुसलाकर उनसे भारतीय सेना से जुड़ी जानकारी हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं। इससे भारत के आंतरिक सुरक्षा को काफी बड़ा खतरा हो सकता है। 

जानकारी के अनुसार सत्येंद्र रूस के राजधानी मास्कों में वर्ष 2021 से तैनात है। वह रूस स्थित भारतीय दूतावास में IBSA  के पद पर कार्यकत है। जहां से वह भारत से जुड़ी हुई खुफिया जानकारी ISI को भेजता था। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश ATS पुख्ता सबूत होने पर आरोपी को पूछताछ के लिए मेरठ बुलाया गया. जहां पाकिस्तान से साझा की जानकारियों के बारे में गहनता से पूछने पर आरोपी सत्येंद्र ने अपना जुर्म कबूल लिया।
 

ये भी पढ़ें-  हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी से राहत के आसार कम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


संबंधित समाचार