होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP Politics:अजय राय आज लखनऊ पहुंचकर संभालेंगे कांग्रेस की कमान, जोरदार स्वागत की तैयारी

UP Politics:अजय राय आज लखनऊ पहुंचकर संभालेंगे कांग्रेस की कमान, जोरदार स्वागत की तैयारी

 

UP Politics: कांग्रेस के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज यानी गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य वरिष्ठ नेता भी मौके पर मौजूद हैं और कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां कर ली गई हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में पलकें बिछाए लखनऊ मुख्यालय पहुंच गए हैं।

 

बताया जा रहा है कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से चलकर जौनपुर, सुल्तानपुर व अमेठी होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद अजय राय महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल व राजीव गांधी समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

 

बता दें कि पदभार संभलने के पहले से ही अजय राय एक्टिव हो गए हैं। इसका सीधा उदाहरण उनके द्वारा वाराणसी में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने बयान है। जिसके बाद ये मुद्दा यूपी के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अजय राय के अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश कार्यालय में हलचल बढ़ गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के आतुर नेता निरंतर चक्कर काट रहे हैं। वे वरिष्ठ नेताओं के यहां भी हाजिरी लगा रहे हैं। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संगठन में पहली शर्त संघर्षशीलता है। जो संघर्ष करने की हिम्मत रखते हैं, उन्हें जरूर जिम्मेदारी दी जाएगी। 


संबंधित समाचार