होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM Yogi का बड़ा ऐलान: कांवड़ मार्ग में दुकानों पर लिखना होगा नाम, मास बेचने पर हो सकती है रोक

CM Yogi का बड़ा ऐलान: कांवड़ मार्ग में दुकानों पर लिखना होगा नाम, मास बेचने पर हो सकती है रोक

 

UP News: दिल्ली हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के कई राज्यों के लोग सावन महीने में कांवड़ लेने जाते हैं। लेकिन इस यात्रा से पूर्व यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा फैसला किया है। योगी ने कहा कि पूरे यूपी में कांवड़ मार्गों पर खाने पीने की दुकानों नाम लिखना जरूरी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। 

अखिलेश ने BJP पर लगाया था आरोप

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सामाजिक सद्भाव की दुश्मन है। समाज का भाईचारा बिगाड़ने का कोई न कोई बहाना ढूंढ़ती रहती है। भाजपा की इन्हीं विभाजनकारी नीतियों के चलते प्रदेश का सामाजिक वातावरण प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस ने नया फरमान जारी किया है कि ठेले-ढाबे सहित सभी दुकानदार अपना नाम बाहर जरूर लिखें। 

इसके पीछे सरकार की मंशा अल्पसंख्यक वर्ग को समाज से अलग बांटने और उन्हें शक के दायरे में लाने की है। जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है, उसके नाम से क्या पता चलेगा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों विभाजनकारी हैं, जिसे जनता समझ चुकी है। उन्होंने मांग की कि न्यायालय स्वतः संज्ञान ले और प्रशासन के पीछे के शासन तक की मंशा की जांच करवाकर उचित कार्यवाही करे।


संबंधित समाचार