होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP:स्कूलों में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का होगा सीधा प्रसारण, शिक्षक संगठनों ने उठाए सवाल

UP:स्कूलों में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का होगा सीधा प्रसारण, शिक्षक संगठनों ने उठाए सवाल

 

Uttar Pradesh, Chandrayaan-3 landing Telecast: 23 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, यही वो दिन है जब भारत का नाम पूरी दुनिया के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आपको बता दें कि 23 अगस्त को भारत के इसरो द्वारा चांद पर भेजा गया यान जिसका नाम चंद्रयान 3 है, जो की 5.27 बजे चांद के सतह पर लैंड करेगा। चंद्रयान 3 के इस लैडिंग को लेकर देश का प्रत्येक नागरिक काफी उत्सुक है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में इसका सीधा प्रसारण के निर्देश दिए हैं।

 

यूपी में आगामी 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण स्कूलों में दिखाया जाएगा। इसके लिए शाम को निर्धारित समय पर स्कूलों में विशेष सभा के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी ने सभी डायट प्राचार्य व बीएसए को निर्देश दिया है कि इस दिन 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाए।

हालांकि शिक्षक संगठनों ने शाम को स्कूल खोलने पर नाराजगी जताई है। वहीं विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने शाम को विद्यालय खोलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वे इसका बहिष्कार करेंगे। इतनी शाम को महिला शिक्षिकों की सुरक्षा की व्यवस्था कैसे होगी?

वहीं शासन ने शिक्षा मंत्रालय के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का इसरो वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। 


संबंधित समाचार