होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

10 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

10 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1876: अमेरिकी आविष्कारक एलेग्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का आविष्कार किया और आज ही के दिन ग्राहम बेल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफोन बातचीत हुई।
1897: भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक सावित्रीबाई फुले का निधन।
1922 : महात्मा गांधी को पहली बार साबरमती आश्रम के निकट से गिरफ्तार किया गया। उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया और छह वर्ष की क़ैद की सजा सुनाई गई, लेकिन उन्हें दो वर्ष बाद रिहा कर दिया गया।
1922 : चीन ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
1933 : एडोल्फ हिटलर के जर्मनी का चांसलर बनने के फौरन बाद दचाउ में पहला यातना शिविर खोला गया, जहां एक अनुमान के अनुसार 32,000 लोगों की मौत हुई। इनमें कुछ बीमारी से मरे, कुछ कुपोषण से तो कुछ ने शारीरिक यातनाओं के कारण दम तोड़ दिया।
1934: भारत के जाने-माने समाज सुधारक लल्लन प्रसाद व्यास का जन्म।
1945: प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता माधवराव सिंधिया का जन्म।
1969 : जेम्स अर्ल रे को अमेरिका के नागरिक अधिकार समर्थक मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या का दोषी करार देते हुए 99 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई।
1970: 'जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेन्स' के राजनीतिज्ञ और 'अब्दुल्ला परिवार' के वंशज उमर अब्दुल्ला का जन्म।
1981: भारत के प्रसिद्ध चित्रकार और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयरन नेल आर्टिस्ट, पेटेंट धारक तथा आविष्कारक वाजिद ख़ान का जन्म।
1985 : भारत ने बेंसन एंड हेजेज क्रिकेट चैंपियनशिप में जीत हासिल की।
1998: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
2003 : उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।
2006: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 मारे गए।
2010: भारतीय संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया।

यह भी पढ़ें- 9 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं