07 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

07 मार्च की ऐतिहासिक घटनाएं

 

871- इथियोपिया के सम्राट योहानेस ने गुरा के युद्ध में मिस्रियों को हराया। 

1881- न्यू ऑर्लीन्स में दक्षिणी विश्वविद्यालय खोला गया।

1835 -आज ही के दिन भारत में यूरोपीय साहित्य और विज्ञान के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव लाया गया था।

1854 - चार्ल्‍स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट हासिल किया था।

1875 - आज ही के दिन अलेक्‍जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीग्राफ का आविष्‍कार किया था।

1876 - एलेक्जेंडर ग्राहम बेल को अपने टेलीफोन (दूरभाष) आविष्कार का पेटेंट मिला था।

1905- आर्थर कॉनन डॉयल ने लंदन में "द रिटर्न ऑफ शेरलॉक होम्स" संग्रह प्रकाशित किया।

1906 - आज ही के दिन से फिनलैंड ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला था।

1912- रोआल्ड अमुंडसेन ने दक्षिणी ध्रुव की अपनी खोज की घोषणा की।

1918 - फिनलैंड ने जर्मनी के साथ मैत्री समझौते पर साइन किए थे। 

1925 - आज ही के दिन मंगोलिया पर सोवियत रेड आर्मी ने बाहरी कब्जा किया था।

1927- रिक्टर पैमाने पर 8 तीव्रता का भूकंप जापान के टैंगो में आया। 

1936 - एडोल्फ हिटलर ने राइनलैंड में सेना भेजकर वर्साय की संधि को तोड़ दिया।

1945 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी फौज ने जर्मनी की राइन नदी को पार किया था।

1969 - आज ही के दिन इजरायल ने 70 साल की गोल्डा मेयर को अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री चुना था।

1985 - एड्स का पहला एंटीबॉडी परीक्षण एलिसा-टाइप टेस्ट शुरू किया गया था। 

1996 - फिलिस्तीन में पहली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित संसद का गठन हुआ।

2007 - आज ही के दिन पाकिस्तान और भारत आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार हुआ था।

2008 - अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की थी।

2015- नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में बोको हराम के पांच आत्मघाती बम विस्फोटों में 54 लोग मारे गए और 143 घायल हो गए।

2019 - ग्रेट ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट, प्रिंस अल्बर्ट और गणितज्ञ चार्ल्स बैबेज के बीच एक पत्र साझा किया।