होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Today Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड तोड़ महंगा हुआ सोना और चांदी, जानिए अपने शहर का भाव

Today Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड तोड़ महंगा हुआ सोना और चांदी, जानिए अपने शहर का भाव

 

Today Gold-Silver Rate: सोना और चांदी आज यानी 23 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 452 रुपए बढ़कर 78,703 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सोना 78,251 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में भी 779 रुपए की तेजी रही और यह 99,151 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। इससे एक दिन पहले चांदी 98,372 रुपए पर थी। इसे पहले 22 अक्टूबर को भी सोना और चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। इस महीने अब तक सोना 3,506 रुपए महंगा हो चुका है। 30 सितंबर को ये 75,197 रुपए पर था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,220 रुपए है।

मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है।

कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 80,070 रुपए है।

चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है।

भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,120 रुपए है।

यह भी पढ़ें- Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में कल से देखने को मिलेगी थोड़ी ठंड, हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम


संबंधित समाचार