होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

खजूर खाने के मिलते हैं कई फायदे, बस रोज सुबह उठकर खाएं खाली पेट

खजूर खाने के मिलते हैं कई फायदे, बस रोज सुबह उठकर खाएं खाली पेट

 

Khajur Khane Ke Fayde : ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए स्वास्थ आहार माना जाता है। आपको बाजार में काजू, खजूर,बदाम, अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगे। ड्राई फ्रूट्स में फाइबर, आयरन, पोटेशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई जैसे जरूरी पोषक तत्वों से आसानी से मिलते हैं। 

यह पोषक तत्त्व शारीरिक क्षमता को स्वस्थ रखने के साथ साथ दिमाग क्षमता को भी बढ़ाने में सहायक है। आज के आर्टिकल में हम आपको खजूर के बारे में बताने जा रहे है जो नैचुरल मीठा होने के साथ-साथ फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरुरी पोषक तत्त्वों से भरपूर होता है।

अगर आपको चीनी खाने का मन नहीं है तो आप नैचुरल मीठा के लिए आप खजूर खा सकते हैं। इसे खाने के बाद शरीर को काफी ज्यादा मात्रा में एनर्जी मिलती है। चलिए जानते हैं खजूर खाने के फायदे ...

खजूर खाने से मिलते हैं कई फायदें

- यह कब्ज की समस्‍या को रोकता है।
- हार्ट हेल्‍थ में सुधार करता है।
- गुड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
- हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
- ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
- ब्रेन स्वस्‍थ रखता है।
- थकान (कमजोरी) से छुटकारा दिलाता है।
- एनीमिया के लिए बेस्‍ट है। 
- वजन बढ़ाता है।
- बवासीर को रोकता है।
- हेल्‍दी प्रेग्‍नेंसी में मदद करता है।
- त्वचा और बालों के लिए बेस्‍ट है।

खजूर खाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप खजूर खाना चाहते है तो आपको इस बात पर जरुर ध्यान देना होगा कि सुबह खाली पेट खजूर खाएं और आप चाहें तो मिड-डे- मिल के रुप में भी खा सकते हैं। वहीं जब भी मीठा खाने का मन करें तब खा सकते हैं। खजूर गर्म नहीं, बल्कि ठंडा होता है और पित्त संबंधी समस्‍याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है। 


संबंधित समाचार