होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आषाढ़ का महीना शुरु, भगवान विष्णु का है अति प्रिय, जानें आने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

आषाढ़ का महीना शुरु, भगवान विष्णु का है अति प्रिय, जानें आने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

 

Ashadha Month 2024 Start Date And Festival Calendar: मानसून महीने के साथ ही आषाढ़ महीने की शुरुआत हो गई है। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ हिंदू कैलेंडर का चौथा महीना होता है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहारों रहेंगे। यह महीना भगवान विष्णु को अति प्रिय है इसलिए आषाढ़ माह में श्री हरि की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। जगन्नाथ यात्रा समेत हल हारिणी अमावस्या, देवशयनी एकादशी, गुप्त नवरात्रि, भड़ली नवमी और गुरु पूर्णिमा जैसे विशेष धार्मिक पर्व मनाए जाएंगे। बता दें कि इसी महीने में गुप्त नवरात्रि भी आते हैं। चलिए जानते है इस महीने कौन-कौन से त्यौहर आने वाले हैं... 

आषाढ़ माह 2024 व्रत-त्यौहार कैलेंडर

25 जून मंगलवार 2024: कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी
योगिनी एकादशी - 2 जुलाई 2024
प्रदोष व्रत- 3 जुलाई 2024
मासिक शिवरात्रि- 4 जुलाई 2024
आषाढ़ अमावस्या- 5 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि- 6 जुलाई 2024
जगन्नाथ रथयात्रा- 7 जुलाई 2024
विनायक चतुर्थी- 9 जुलाई 2024
देवशयनी एकादशी- 17 जुलाई 2024
प्रदोश व्रत- 19 जुलाई 2024
कोकिला व्रत- 20 जुलाई 2024
गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा- 21 जुलाई 2024

यह महीना गुरु की उपासना का बहुत फलदायी होता है। इस महीने में जल देव की उपासना का भी महत्व है। कहा जाता है कि जल देव की उपासना करने से धन की प्राप्ति होती है। बता दें कि इसी महीने देवशयनी एकादशी भी आती है, जब श्री हरि विष्णु शयन के लिए चले जाते हैं, जिसके कारण अगले चार माह तक शुभ कार्यों को करने की मनाही रहती है। इसे चतुर्मास के नाम से भी जाना जाता है। स्कंद पुराण के मुताबिक इस महीने में भगवान विष्णु और सूर्य की पूजा करने से बीमारियां दूर होती हैं और उम्र भी बढ़ती है। 


संबंधित समाचार