होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Telangana: भाजपा विधायक ने पैगंबर मोहम्मद पर की विवादित टिप्पणी, विरोध में सड़क पर लोगों का प्रदर्शन

Telangana: भाजपा विधायक ने पैगंबर मोहम्मद पर की विवादित टिप्पणी, विरोध में सड़क पर लोगों का प्रदर्शन

 

भाजपा (BJP) से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा प्रकरण (Nupur Sharma Case) अभी थमा भी नहीं है कि अब तेलंगाना (Telengana) में भाजपा विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) की भी एक विवादित टिप्पणी सामने आई है। भाजपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। इसके बाद गुस्साए लोग उनके विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने सोमवार देर रात राजा के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

उधर, इस पर पुलिस ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी पी साई चैतन्य ने कहा कि, बीती रात बड़ी संख्या में लोगों ने साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का इस पर कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, इसलिए उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। डीसीपी चैतन्य ने आगे बताया कि, विधायक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था एक वीडियो
हाल ही में भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर काफी अपमानजनक टिप्पणी की। उनका यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। इसी के खिलाफ देर रात दबीरपुरा, मिचौक, भवानी नगर, रेनबाजार में लोग पुलिस स्टेशनों में पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, प्रियंका गांधी से वापस लिया जा सकता है यूपी का प्रभार


संबंधित समाचार