होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

NCERT की किताबों में इंडिया की जगह अब भारत पढ़ेंगे छात्र, किताबों में नाम बदलने की सिफारिश

NCERT की किताबों में इंडिया की जगह अब भारत पढ़ेंगे छात्र, किताबों में नाम बदलने की सिफारिश

 

स्कूली पाठ्यक्रम को संशोधित करने के लिए NCERT द्वारा गठित सामाजिक विज्ञान की एक उच्च-स्तरीय समिति ने पाठ्यपुस्तकों में इंडिया  नाम को भारत से और पाठ्यक्रम में "प्राचीन इतिहास" के बजाय "शास्त्रीय इतिहास" को शामिल करने, भारतीय ज्ञान प्रणाली को शामिल करने का सुझाव दिया गया है संविधान के अनुच्छेद 1(1) में पहले से ही कहा गया है कि इंडिया, जो कि भारत है, राज्यों का एक संघ होगा। भारत एक सदियों पुराना नाम है समिति के अध्यक्ष इस्साक ने कहा कि भारत नाम का उपयोग विष्णु पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है, जो 7,000 साल पुराना है।

उन्होंने कहा इंडिया शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना और 1757 में प्लासी की लड़ाई के बाद ही किया जाने लगा। इस्साक ने कहा, इसलिए, समिति ने सर्वसम्मति से सिफारिश की है कि सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों में 'भारत' नाम का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

भारत नाम पहली बार आधिकारिक तौर पर तब सामने आया जब सरकार ने राष्ट्रपति द्वारा आयोजित G20 आमंत्रणों को ' इंडिया के राष्ट्रपति' के बजाय 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजा गया था ।बाद में नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेमप्लेट पर भी इंडिया की जगह 'भारत' लिखा हुआ था।

 


संबंधित समाचार