होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'स्त्री 2' मूवी को हुई तगड़ी कमाई, सिर्फ 5 दिन में 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

'स्त्री 2' मूवी को हुई तगड़ी कमाई, सिर्फ 5 दिन में 200 करोड़ क्लब में हुई शामिल

 

Stree 2 Box Office Collection Day 5: इस साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, तभी हर रोज़ फिल्म कमाई के जबरदस्त आंकड़े पार कर रही है। 

फिल्म ने रिलीज के महज पांच दिन में ही धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने इस साल की रिलीज कई फिल्मों को पछाड़ते हुए महज 5 दिन में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छुआ है। जी हां, इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों को इतना बांधे रखा कि रक्षाबंधन के मौके पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

200 करोड़ में शामिल हुई स्त्री 2

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर एडवांस बुकिंग के साथ कुल 51 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था जो अब तक की सबसे बड़ी ओुनिंग फिल्म है। जिसके बाद वीकेंड तक आते-आते  ₹55.9 करोड़ तक पहुंची। लेकिन सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर फिल्म ने 37 करोड़ रुपए जिसके बाद दुनियाभर में स्त्री 2 ने 228 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ ये फिल्म सबसे तेज 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

वहीं भारत में फिल्म ने 204 करोड़ का बिजनेस किया है। इसकी जानकारी स्त्री को बनाने वाली प्रोडक्शन हाउस मौडॉक फिल्म ने इंस्टाग्राम पर दी है। वीकेंड और त्योहार की छुट्टी के बाद स्त्री 2 को बहुत फायदा हुआ है। अब दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई पर कितना असर होता है ये देखना होगा।
 


संबंधित समाचार