होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Smriti Irani ने Rahul Gandhi पर लगाया "Flying Kiss" का आरोप, कहा-'भाषण खत्म कर जाते वक्त किए इशारे'

Smriti Irani ने Rahul Gandhi पर लगाया "Flying Kiss" का आरोप, कहा-'भाषण खत्म कर जाते वक्त किए इशारे'

 

No Confidence Motion Debate:लोकसभा में चल रहे मानसून सत्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अपना भाषण खत्म कर संसद से बाहर जाते समय राहुल गांधी ने महिला सांसदों को लक्ष्य करके फ्लाइंग किस के इशारे किए।

 

दरअसल, राहुल गांधी के भाषण के बाद उनका जवाब देते हुए स्मृति ईरानी खूब बरसीं। उन्होंने लोकसभा में बोलते हुए कहा, मुझ से पहले जिनको यहां बोलने का मौका मिला उन्होंने आज असभ्यता का परिचय दिया है। उन्होंने उस संसद में फ्लाइंग किस उछाला जिस संसद में महिला भी बैठी हुई हैं। उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद अभद्र व्यवहार किया।ऐसा व्यवहार सिर्फ एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति ही कर सकता है। स्मृति ईरानी ने कहा, ऐसा गरिमा विहीन आचरण इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। ये उस खानदान के लक्षण हैं यह सदन में आज देश को पता चला है।

 

महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत
इसके अलावा बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने भी इसपर बयान दिया, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में आज जो हरकत की है वह असंसदीय है। हम इसका विरोध करते हैं और इसकी शिकायत लोकसभा स्पीकर से की जाएगी। इसके बाद महिला सांसदों के एक दल ने इस हरकत की शिकायत लोकसभा स्पीकर से कर दी। 

वहीं पहली बार ये हो रहा है कि संसद के एक सदस्य संसद के अंदर किसी महिला के सामने फ्लाइंग किस दे रहे हैं। वे क्या नेता हैं? हमने आज स्पीकर को शिकायत की है। हमने  मांग की है कि CCTV फुटेज देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए: केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे
 

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर कटाक्ष
बता दें कि मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विपक्ष की तरफ से अपना भाषण दिया। इसके बाद बोलने के लिए खड़ी हुई केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की तरफ से राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि कश्मीरी पंडितों का दुख दुनिया के सामने आए, इसलिए उन्होंने उन पर बनी फिल्म को प्रोपेगैंडा बताया।

'मणिपुर न खंडित था, न है, न होगा'
वहीं उन्होंने मणिपुर के मुद्दे पर राहुल गांधी की बात पर पलटवार करते हुए ईरानी ने कहा, भारत मां की हत्या की बात करने वाले कभी भी मेज नहीं थपथपाते। कांग्रेसियों ने बैठ कर मां की हत्या के लिए मेज थपथपाई है। मणिपुर हमारे देश का अभिन्न अंग है। ये कभी खंडित नहीं था, यह कभी खंडित नहीं होगा।  


  


संबंधित समाचार