होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi के Nangloi से दिल दहला देने वाली खबर, सलीम ने सोनी को ऐसे उतारा मौत के घाट

Delhi के Nangloi से दिल दहला देने वाली खबर, सलीम ने सोनी को ऐसे उतारा मौत के घाट

 

Nangloi Delhi News: बाहरी दिल्ली में स्थित नांगलोई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां बॉयफ्रेंड ने अपनी ही प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार डाला। फिर उसकी लाश को हरियाणा के रोहतक में जाकर चार फीट नीचे जमीन में दफना दिया। लेकिन वो कहते हैं न कि कातिल चाहे जितना मर्जी शातिर क्यों न हो, पुलिस के हाथ आ ही जाता है। इस केस में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

गौरतलब है कि आरोपी शव को रोहतक में दफ़नाने के बाद बड़े ही मजे से पश्चिम विहार में बाइक पर घूम रहा था। लेकिन पुलिस ने उसकी बाइक पर नंबर प्लेट न मिलने पर रोक लिया। जिसके बाद उसके पास जो आईडी कार्ड निकला, वह सोनिया के पिता का था। जिसकी वजह से सोनिया के पिता को जानकारी मिली और उन्होंने नांगलोई थाने को जानकारी दी। 

कातिल का नाम है सलीम 

20 साल की सोनी की हत्या करने वाले कातिल का नाम सलीम उर्फ संजू है। इस हत्याकांड को बड़े ही शातिराना तरीके से अंजाम दिया गया। सलीम ने पहले दो दोस्तों रितिक और पंकज को अपने प्लान में शामिल किया। तीनों ने मिलकर करवा चौथ का दिन फिक्स किया। फिर सलीम ने एक कार रेंट पर ली. उसने सोनी को फोन किया। बोला- आज करवा चौथ है। मुझसे मिलने आओ। सोनी ने भी उसके लिए व्रत रखा था।

सोनी को इस तरह उतरा मौत के घाट

सोनी उसे बेइंतहां मोहब्बत करती थी। सलीम के एक ही इशारे पर वो 21 अक्टूबर को तैयार होकर उससे मिलने पहुंची। लेकिन यहां सलीम तो कुछ और ही प्लान बनाकर बैठा था। सलीम ने उसे कार में बैठाया। फिर रोहतक ले जाने लगा। रास्ते में ही उसने सोनी का गला घोंटकर हत्या कर डाली। रोहतक के एक जंगल में जाकर फिर शव को 4 फीट नीचे दफना दिया। कार में उसके दोनों दोस्त भी थे। तीनों वापस नांगलोई लौट आए। रेंट पर ली हुई कार उन्होंने वापस कर दी और आराम से रहने लगे।


संबंधित समाचार