होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

शिमला: पहाड़ी से टकराई HRTC की बस, 56 यात्री घायल

शिमला: पहाड़ी से टकराई HRTC की बस, 56 यात्री घायल

 

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की सवारियों से खचाखच भरी एक बस शिमला के उपमंडल रोहड़ू के बरशील इलाके में पहाड़ी से टकराई, जिससे उसमें सवार 56 यात्री घायल हो गए। 

पुलिस अधीक्षक संजय गांधी ने बताया कि HRTC की एक बस शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे रोहडू के बरशील इलाके में चिरागों थाने के अंतर्गत आने वाली एक पहाड़ी से टकरा गई, जिसमें 56 यात्री घायल हो गए।

वहीं, बस में सवार 20 घायल यात्रियों को रोहड़ू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल 36 यात्रियों को सीएचसी संडासू चिरगांव में चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में दो दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा है। पिछले दो दिन में प्रदेश में हुई कई दुर्घटनाओं में 94 लोग घायल हुए हैं जबकि तीन लोगों की मौत हुई है।

 


संबंधित समाचार