होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BJP को विधानसभा चुनाव से पहले झटका, सरकार से समर्थन वापस ले सकते हैं निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत

BJP को विधानसभा चुनाव से पहले झटका, सरकार से समर्थन वापस ले सकते हैं निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत

 

Nayan Pal Rawat: हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में बीजेपी के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि पृथला विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत सरकार से समर्थन वापस ले सकते हैं। निर्दलीय विधायक हरियाणा सरकार और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से खफा हैं। 

निर्दलीय विधायक का कहना है कि पूर्ण समर्पण के बावजूद सरकार से सहयोग नहीं मिला। निर्दलीय विधायक कल चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात पर पूरी जानकारी देंगे।

अगर नयनपाल रावत सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे, तो बीजेपी की नायब सैनी सरकार पर खतरे के बादल मंडरा सकते हैं। बता दें कि विधायक के समर्थन लेने से हरियाणा में 44 के बहुमत आंकड़े से भाजपा 2 कदम पीछे हो गई है। भाजपा के पास 41 सीटें हैं। सिरसा से हलोपा विधायक गोपाल कांडा का भाजपा को समर्थन प्राप्त है।

विधायक के बागी सुर होने से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। इससे पहले, 3 निर्दलीय विधायक भाजपा से समर्थन वापस ले चुके हैं। दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान. पूंडरी से रणधीर गोलन और नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोधर ने कांग्रेस को समर्थन दे रखा है। नयनपाल राव भी कांग्रेस में जा सकते हैं।  बता दें कि नयन पाल रावत फरीदाबाद जिले की पृथला विधानसभा सीट से विधायक है। 
 


संबंधित समाचार