होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

संजौली मस्जिद विवाद: शिमला में व्यापार मंडल का प्रदर्शन, बंद का किया ऐलान

संजौली मस्जिद विवाद: शिमला में व्यापार मंडल का प्रदर्शन, बंद का किया ऐलान

 

Himachal Illegal Mosque: हिमाचल में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर शिमला में स्थानीय लोगों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है।  बुधवार को क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता की धारा-163 (पहले धारा-144) लगने के बावजूद बुधवार को हजारों लोग संजौली पहुंचे और प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों के अलावा आम लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया। 

हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी-डंडे बरसाएं जिसके विरोध में शिमला में आज व्यापार मंडल द्वारा बंद का ऐलान किया गया है। वहीं, पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ व्यापार मंडल का प्रदर्शन शुरू हो गया है। 

विक्रमादित्य सिंह का बयान

संजौली इलाके में एक मस्जिद के कथित अवैध निर्माण के मामले पर हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "यह मामला लंबे समय से लंबित है।

जहां तक इसमें अवैध भवन के निर्माण की बात है, उस पर सरकार ने संज्ञान लिया है। मैंने विधानसभा में भी मजबूती से कहा है कि जैसे ही इसमें फैसला आता है और अगर ये अवैध पाया जाता है तो निश्चित तौर पर इसे ध्वस्त किया जाएगा। मगर हमें कानून की प्रक्रिया से आगे चलना है। हम चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में शांति का माहौल बना रहे…"

यह भी पढ़ें- Haryana Congress Candidates List: कांग्रेस ने चौथी लिस्ट की जारी, अब तक 86 उम्मीदवारों का किया ऐलान


संबंधित समाचार