होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

समाजवादी पार्टी ने फिर ठुकराया रामलला के दर्शन का आमंत्रण, शिवपाल यादव ने बताई इनकार की वजह

समाजवादी पार्टी ने फिर ठुकराया रामलला के दर्शन का आमंत्रण, शिवपाल यादव ने बताई इनकार की वजह

 

समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर दर्शन के लिए मिले आमंत्रण को एक बार फिर ठुकरा दिया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 11 फरवरी को राम लला के दर्शन की बात कही है। हम समाजवादी पार्टी के लोग नहीं जाएंगे। हम भाजपा के साथ नहीं, अलग से अयोध्या जाएंगे।

विधानसभा में बुधवार को शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "11 फरवरी को हम लोग अयोध्या नहीं जाएंगे। हम लोग अलग से जाएंगे। इसके लिए हम अपने नेता विरोधी दल से बात करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा में जाने के लिए तैयार थे। लेकिन उसमें हमारे अध्यक्ष को आमंत्रण नहीं मिला था।"

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के सभी सदस्यों को 11 फरवरी को अयोध्‍या में भगवान राम के दर्शन के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आमंत्रित किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 11 फरवरी को सभी सदस्य अयोध्‍या धाम चलने के लिए आमंत्रित हैं। सुबह आठ बजे विधानसभा परिसर में सभी सदस्य आ जाएंगे और हम सभी लोग एक साथ जाएंगे।उन्‍होंने कहा कि हमने बसों की व्‍यवस्‍था की है. मैं भी बस में चलूंगा।

 


संबंधित समाचार