होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लोकसभा में राहुल गांधी के मणिपुर वाले बयान पर हंगामा, कहा-बीजेपी ने भारत माता की हत्या की

लोकसभा में राहुल गांधी के मणिपुर वाले बयान पर हंगामा, कहा-बीजेपी ने भारत माता की हत्या की

 

No Confidence Motion:लोकसभा में चल रहे मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज भी जारी है। विपक्ष लगातार संसद में मणिपुर, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेर रहा है। सरकार के मुखिया के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 10 अगस्त की शाम को लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे।

ऐसे में  बुधवार को सरकार और भाजपा की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शाम चार बजे अपना भाषण देंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलना शुरू किया। राहुल गांधी ने कहा, “सबसे पहले, मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने मुझे (लोकसभा सदस्य के रूप में) फिर से बहाल किया।”

लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अध्यक्ष महोदय सबसे पहले मैं आपको मुझे लोकसभा के सांसद के रूप में बहाल करने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। जब मैंने पिछली बार बात की थी तो शायद मैंने आपको परेशानी दी थी क्योंकि मैंने अडानी पर ध्यान केंद्रित किया था, शायद आपके वरिष्ठ नेता को दुख हुआ… उस दर्द का असर आप पर भी हुआ होगा। इसके लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं लेकिन मैंने सच कहा। आज भाजपा के मेरे दोस्तों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज मेरा भाषण अडानी पर केंद्रित नहीं है।

हिंदुस्तान का कत्ल किया है- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
वहीं इसके बाद राहुल गांधी ने आज मणिपुर पर बोलते हुए संसद में कुछ ऐसा कहा कि हंगामा मच गया। जिसके बाद सत्तापक्ष की तरफ से पहले किरेन रिजिजू फिर स्मृति ईरानी ने उनसे माफी मांगने को कहा। दरअसल राहुल ने कहा कि इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। इनकी राजनीति ने मणिपुर को नहीं, हिंदुस्तान को मणिपुर ने मारा है। हिंदुस्तान का कत्ल किया है... इतना सुनते ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने आज सदन में जो बातें कही हैं, बहुत ही गंभीर बात की है। मैं उनसे एक सवाल पूछना चाहता हूं कि 7 दशक से ज्यादा शासन कांग्रेस पार्टी का रहा... राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

 

 राहुल ने आगे कहा कि भारत एक आवाज है, भारत हमारी जनता की आवाज है दिल की आवाज है उस आवाज की हत्या आपने मणिपुर ने की है। इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की। आपने मणिपुर के लोगों को मारकर भारत की हत्या की है। आप देशद्रोही हो, आप देशभक्त नहीं हैं। मैं आदर से बोल रहा हूं, एक मेरी मां यहां बैठी है आपने दूसरी मां को वहां मणिपुर में मारा है। पहले आपने मणिपुर में केरोसिन फेंका और चिंगारी लगा दी और अब आप हरियाणा में कर रहे हो। आप पूरे देश में भारत माता की हत्या कर रहे हो। 

राहुल गांधी के बयान पर भड़की स्मृति इरानी

इसके बाद राहुल गांधी के बयान पर भड़की स्मृति इरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यहां पर तालियां बजाती रही... भारत माता की हत्या की बात पर कांग्रेस पार्टी ने ताली पीटी। इस बात का संदेश पूरे देश में दिया कि मन में गद्दारी किसके है। मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है मेरे देश का अंग है।

 

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान की सेना एक दिन में मणिपुर में शांति ला सकती है, आप उसका प्रयोग नहीं कर रहे हो। अगर मोदी जी हिंदुस्तान की आवाज नहीं सुनते हैं, वह देश के दिल की आवाज सुनते हैं तो किसकी सुनते हैं- दो लोगों की सुनते हैं। राहुल ने कई बार ये बात दोहराई। राहुल ने कहा कि रावण दो लोगों की सुनता मेघनाद और कुंभकर्ण। वैसे ही नरेंद्र मोदी दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडानी। लंका को नहीं जलाया था, लंका को रावण के अहंकार ने जलाया था।

 आज तक मणिपुर नहीं गए पीएम मोदी 

इससे पहले राहुल ने अहंकार और नफरत की बात करते हुए पीएम मोदी पर सवाल उठाया कि, मैं मणिपुर गया, हमारे प्रधानमंत्री आज तक नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं है। मैंने मणिपुर शब्द प्रयोग किया मगर आज की सच्चाई यह है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने दो भाग में बांट दिया है, तोड़ दिया है। मैंने मणिपुर में रिलीफ कैंप में महिलाओं से बात की... इतने में सत्तापक्ष के सदस्य खड़े हो गए। दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। राहुल ने कहा कि वहां मैंने महिलाओं, बच्चों से बात की, जो हमारे पीएम ने आज तक नहीं किया। एक महिला से मैंने पूछा कि बहन क्या हुआ आपके साथ? कहती है- मेरा छोटा सा बेटा, एक ही बच्चा था मेरा, मेरे सामने उसे गोली मारी है। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही। किसी ने झूठ कहा तो राहुल ने कहा कि झूठ आप बोलते हैं मैं नहीं। शेम-शेम के नारे गूंजने लगे। मुझे डर लगा सब कुछ छोड़ दिया।

राहुल ने कहा कि दूसरे कैंप में एक महिला सामने आई। मैंने पूछा कि तुम्हारे साथ क्या हुआ। जैसे ही मैंने सवाल पूछा, वैसे ही वो कांपने लगी। उसने अपने दिमाग में वो दृश्य देखा और वो बेहोश हो गई। मेरे सामने कांपती हुई बेहोश हो गई। मैंने सिर्फ दो उदाहरण दिए हैं। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है।
 

राहुल गांधी के बाद स्मृति ईरानी जवाब देने के लिए उठीं

जैसे ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के जवाब में सदन को संबोधित किया, दोनों पक्षों के सांसदों ने 'मोदी-मोदी' और 'इंडिया-इंडिया' के नारे लगाए। इस पर ईरानी ने कहा, 'आप (विपक्ष) भारत नहीं हैं, आप भारत में भ्रष्टाचार को परिभाषित करते हैं।'

 


संबंधित समाचार