होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम, चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला आज

दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम, चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला आज

 

IPL 2025 : दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमे दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखें तो दिल्ली कैपिटल्स इकलौती ऐसी टीम है, जिसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। दिल्ली ने तीन मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में टीम दूसरे स्थान पर है। और इस लिहाज से दिल्ली की टीम का प्रदर्शन बेहतर माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ, आरसीबी भी पूरे रंग में है। बेंगलुरु ने लंबे अंतराल के बाद मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में हराया है। विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार लगातार रन बना रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के खिलाफ टक्कर दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है। 

स्पिन में कुलदीप यादव 6 विकेट और 6 की इकोनॉमी से छाए

दिल्ली की टीम संतुलित नजर आ रही है। उनके किसी भी बल्लेबाज़ ने अब तक 92 से ज़्यादा रन नहीं बनाए, लेकिन सभी ने मिलकर टीम को आगे बढ़ाया है। गेंदबाज़ी में मिचेल स्टार्क 9 विकेट के साथ सबसे आगे हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 7.8 है। स्पिन में कुलदीप यादव 6 विकेट और 6 की इकोनॉमी से छाए हुए हैं।  उनके साथ अक्षर पटेल और विप्रज निगम स्पिन अटैक को मजबूती देते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 

RCB:1 विराट कोहली, 2 फिल साल्ट, 3 देवदत्त पडिक्कल, 4 रजत पाटीदार (कप्तान), 5 लियाम लिविंगस्टोन, 6 जितेश शर्मा (विकेटकीपर), 7 टिम डेविड, 8 क्रुणाल पंड्या, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 जोश हेजलवुड, 11 यश दयाल।

Delhi Capitals: 1 फाफ डु प्लेसिस/समीर रिजवी, 2 जेक फ्रेजर मैकगर्क, 3 अभिषेक पोरेल, 4 केएल राहुल (विकेटकीपर), 5 ट्रिस्टन स्टब्स, 6 अक्षर पटेल (कप्तान), 7 विप्रज निगम, 8 मिचेल स्टार्क, 9 कुलदीप यादव, 10 मुकेश कुमार, 11 मोहित शर्मा/टी नटराजन।


 


संबंधित समाचार