होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल के चंबा में सूमो खाई में गिरी, 6 पुलिस जवानों सहित 7 की मौत, 4 घायल, PWD अफसरों पर आरोप

हिमाचल के चंबा में सूमो खाई में गिरी, 6 पुलिस जवानों सहित 7 की मौत, 4 घायल, PWD अफसरों पर आरोप

 

Himachal Pradesh:हिमाचल के चंबा जिले के तीसा से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तीसा से बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास जा रही पुलिस जवानों से भरी गाड़ी पर पहाड़ी गिर पड़ी। जिसके बाद गाड़ी फिसलकर नदी में करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरी। जिसमें 6 पुलिस जवानों सहित 7 की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हैं। वहीं इस पूरे हादसे के लिए स्थानीय विधायक हंसराज ने PWD अधिकारियों को दोषी ठहराया है। 

जानकारी के मुताबिक घायलों का इलाज तीसा अस्पताल में जारी है और लापता व्यक्ति के खोज के लिए सर्च ऑपरेशन चलाई जा रही है। सूमो में कुल 11 लोगों के होने की बात कही जा रही है। जिनमें से 9 पुलिस जवान और 2 स्थानीय लोग है । बताया जा रहा है कि 2-IRBn बटालियन के पुलिस जवान सूमो में लोंग रेस पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान तरवाई नामक स्थान पर हादसा हो गया।

मृतकों और घायलों में यह लोग शामिल
वहीं मृतकों की पहचान सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, मुख्य आरक्षी प्रवीण टंडन, आरक्षी कमलजीत, आरक्षी सचिन व आरक्षी अभिषेक और वाहन चालक चंदू राम पुत्र जयदयाल निवासी गांव मंगली तहसील चुराह के तौर पर हुई। वहीं आरक्षी अक्षय कुमार, आरक्षी लक्ष्य, आरक्षी सचिन, मुख्य आरक्षी राजेंद्र और स्थानीय व्यक्ति पंकज कुमार इस हादसे में घायल हुए।

PWD अधिकारियों की लापरवाही से हुआ हादसा: हंसराज
स्थानीय विधायक हंसराज ने इस हादसे के लिए PWD अधिकारियों को दोषी ठहराया है। उन्होंने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद पहाड़ी को नहीं हटाया गया। इससे आज यह हादसा हो गया। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता पर FIR दर्ज करने की मांग की है। हंसराज ने दावा किया कि उन्होंने इस सड़क को बंद करवाया था, लेकिन सरकार ने इसे फिर खोल दिया।


संबंधित समाचार