होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ratan Tata की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती

Ratan Tata की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुए भर्ती

 

Ratan Tata News: प्रसिद्ध उद्योगपति, प्रसिद्ध परोपकारी और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा (86) ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उन्हें सोमवार तड़के अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बता दें कि रतन टाटा को गंभीर हालत में रात 12.30 से 1.00 बजे के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था और उन्हें तुरंत आईसीयू में ले जाया गया, जहां हृदय रोग विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। 

जानिए कौन हैं रतन टाटा

रतन टाटा का पूरा नाम रतन नवल टाटा हैं। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था। रतन टाटा 1990 से 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम अध्यक्ष थे। रतन टाटा समूह के धर्मार्थ ट्रस्टों के प्रमुख बने हुए हैं।

इतनी है टाटा की संपत्ति

साल 2024 तक रतन टाटा की कुल संपत्ति 1.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 12,483 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। साल 2022 में IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, रतन टाटा की कुल संपत्ति 3,800 करोड़ रुपए थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपनी कमाई का 66 फ़ीसदी हिस्सा दान कर देते हैं। वे टाटा ट्रस्ट में अपनी इनकम का एक बड़ा हिस्सा दान करते हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Haryana Weather Update: दिल्ली में भारी गर्मी से परेशान हुए लोग, हरियाणा में आज बूंदाबांदी के


संबंधित समाचार