होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'Gully Boy' के रैपर एमसी तोड़ फोड़ का 24 साल की उम्र में निधन, रणवीर सिंह ने जताया दुख

'Gully Boy' के रैपर एमसी तोड़ फोड़ का 24 साल की उम्र में निधन, रणवीर सिंह ने जताया दुख

 

फिल्म गली बॉय (Gully Boy) में अपने शानदार रैप (Rap) से लाखों लोगों के दिलों को जीतने वाले मशहूर एमसी तोड़ फोड़ (MC Tod Fod) उर्फी धर्मेश परमार (Dharmesh Parmar) का निधन को गया है। उन्होंने महज 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एमसी तोड़ फोड़ अपने शानदार और अलग तरह के रैप के लिए मशहूर थे। उन्होंने फिल्म गली ब्वॉय में अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ काम किया था।

एमसी तोड़ फोड़ की मौत का कारण फिलहल पता नहीं चल पाया है। एमसी तोड़ फोड़ ने फिल्म गली ब्वॉय के 'इंडिया 91' (India 91) गाने में रैप किया है। जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था। उनके अचानक निधन से आज हर कोई हैरान है। एमसी तोड़ फोड़ के फैंस और उनके करीबी उन्हें सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए श्रद्धांजिल दे रहे हैं। इतना ही नहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने भी रैपर को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है और उनके निधन को दुख जताया है।

रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कलाकार हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर एमसी तोड़ फोड़ की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपने रैपर लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर ने एमसी तोड़ फोड़ को टैग किया है और उनकी तस्वीर के साथ दिल टूटने वाला एक इमोजी लगाय है।

इसे देखकर कोई भी कहेगा कि रणवीर सिंह ने एमसी तोड़ फोड़ के निधन पर दुख जताया है। तोड़ फोड़ मुंबई के स्ट्रीट रैपर में से एक थे। खास तौर पर वह गुजारी रैप के लिए काफी जाने जाते थे। इसके अलावा एमसी तोड़ फोड़ लंबे वक्त से कई भाषा वाले म्यूजिक ग्रुप स्वदेसी के साथ जुड़े हुए थे। यह ग्रुप पिछले 9 सालों से काफी फेमश है। इस ग्रुप के साथ मिलकर उन्होंने कई शानदार गाने गाए थे।

एमसी तोड़ फोड़ ने एमसी मावली, निर्माता नाआर और राक्षस के साथ भी कार्यक्रम किया था। एमसी तोड़ फोड़ ने 'द वार्ली रिवोल्ट' ('The Warli Revolt') जैसे कई शानदार गाने गाए थे। उनके गानों में पर्यावरण और मानवाधिकारों के लिए लड़ती हुई एक आवाज सुनाई देती थी। जिसके चलते लोग उन्हें काफी पसंद करते थे। यही वजह थी कि एमसी तोड़ फोड़ की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा हो गई थी।  

यह भी पढ़ें- पति संग ट्रैक्टर पर बैठकर सपना चौधरी ने की मस्ती, वीडियो किया शेयर


संबंधित समाचार