होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्या है Raksha Bandhan 2024 का शुभ मुहूर्त? बहने इस समय बांधें अपने भाइयों को राखी

क्या है Raksha Bandhan 2024 का शुभ मुहूर्त? बहने इस समय बांधें अपने भाइयों को राखी

 

Raksha Bandhan 2024 Date: रक्षाबंधन का पावन पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। भाई और बहन के प्रेम का त्योहार हर साल अगस्त महीने में आता है। रक्षाबंधन के अलावा भाई दूज का पर्व भी भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया है, ऐसे में बहन अपने भाई को राखी कब बांधेगी? इसको जानना काफी महत्वपूर्ण है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि इस साल रक्षाबंधन कब है? राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है? रक्षाबंधन की तारीख और महत्व क्या है?

रक्षाबंधन की तारीख क्या है?

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन मा​ह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त दिन सोमवार को 03:04 ए एम से शुरू हो रही है। इस तिथि की समाप्ति 19 अगस्त को ही रात 11:55 पी एम पर हो रही है। ऐसे में उदयातिथि के आाधार पर रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन 2024 भद्रा का समय

इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया रहेगा। रक्षाबंधन पर भद्रा के प्रारंभ का समय सुबह में 5 बजकर 53 मिनट पर है, उसके बाद वह दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस भद्रा का वास पाताल लोक में है। हालांकि कई विद्वानों का मत है कि यदि भद्रा का वास स्थान पाताल या फिर स्वर्ग लोक में है तो वह पृथ्वी पर रहने वाले लोगों के लिए अशुभ नहीं होती है। उसे शुभ ही माना जाता है, लेकिन कई शुभ कार्यों में पाताल की भद्रा को नजरअंदाज नहीं करते हैं।

3 शुभ योग में है रक्षाबंधन

इस साल रक्षाबंधन पर 3 शुभ योग बन रहे हैं। उस दिन शोभन योग पूरे दिन रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग प्रात: 05:53 एएम से 08:10 एएम तक है, वहीं रवि योग 05:53 एएम से 08:10 एएम तक है।

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2024: इस बार 2 दिन मनाई जायेगी कृष्ण जन्माष्टमी, जानें


संबंधित समाचार