होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Raksha Bandhan 2023: भाई भूलकर भी बहन को न दें ऐसे तोहफे, रिश्तों में आएंगी दूरी

Raksha Bandhan 2023: भाई भूलकर भी बहन को न दें ऐसे तोहफे, रिश्तों में आएंगी दूरी

 

Raksha Bandhan Gifts: रक्षा बंधन का त्योहार बहन-भाई के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं और भाई- बहनों को तोहफे देता है। रक्षा बंधन का त्योहार भाई- बहन के प्यार को और भी मजबूत कर देता है। पूरे भारत में यह त्योहार बड़ो हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दरअसल ये रीति कई सदियों से चली आ रही है जिसे आज भी निभाया जाता है। लेकिन आपको एक बात बता दें कि कुछ ऐसे तोहफे होते हैं जिन्हें गिफ्ट्स के रुप में नहीं देना चाहिए। चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। भाइयों को ये आर्टिकल जरुर पढ़ना चाहिए...     

रक्षाबंधन पर बहन को भूल से भी न दें ऐसे उपहार 

कई भाई अपनी बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी पसंद की चप्पल या फिर सेंडल गिफ्ट करते हैं लेकिन आपको बता दें कि ये चीज़े गिफ्ट में देना सही नहीं माना जाता है इसलिए अगर आपने भी रक्षाबंधन पर ये चीज़े तोहफे में देने की सोची है तो दिमाग से निकाल दें।

इसके अलावा बहनों को भूलकर भी नुकीली और धारदार जैसी चीजें नहीं देना चाहिए। जैसे  मिक्सर ग्राइंडर, चाकुओं का सेट, आईना या फिर फोटो प्रेम आदि उपहार में नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही रुमाल भी नहीं देना चाहिए। इससे रिश्तें में दूरी आती है। 

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु में ऐसी चीजों को उपहार में देना अशुभ माना गया है। इसलिए रक्षाबंधन पर बहनों को भूलकर भी इन चीज़ों को तोहफे में ना दें। 

बहन को ऐसे तोहफे देने से रिश्ते में आएगी मजबूती

रक्षाबंधन जैसे शुभ अवसर पर अपनी बहनों को तोहफे के रुप में डायरी, पैन, मोबाइल या लैपटॉप जैसी चीजें आराम से दे सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी चीजें देना शुभ माना गया है। 

वहीं जूते -चप्पल के अलावा उनकी पसंद के कपड़े दे सकते हैं, लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े भूलकर भी ना दें। स्त्रियों में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है और उन्हें खुशी देने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं।

रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन को तोहफे में कपड़े, आभूषण, किताबें, म्यूजिक सिस्टम या फिर सोने चांदी के सिक्के आदि तोहफे में दे सकते हैं। ये चीजें उपहार में देने से भाई बहन के रिश्ते में मजबूती आती है।