होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Rakesh Bedi ने पोस्ट शेयर कर बताया हिमाचल का हाल, कहा-कार पर नहीं गिरा, नहीं तो मैं भी नहीं बचता

Rakesh Bedi ने पोस्ट शेयर कर बताया हिमाचल का हाल, कहा-कार पर नहीं गिरा, नहीं तो मैं भी नहीं बचता

 

Himachal Pradesh News:साल 2023 का मानसून देश के पहाड़ी इलाकों के लिए बहुत भयानक बना हुआ है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, उफान पर नदियां और जगह जगह हो रही लैंडस्लाइड से आम लोगों का जीवन तो अस्त वयस्त हुआ ही है साथ ही वहीं जाने वाले पर्यटक, स्टार्स भी इस खौफनाक मंजर के गवाह हैं। दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड के दौरान फंस गए थे, जिसका खुलासा हाल ही उन्होंने एक इंस्टा पर पोस्ट करके किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakesh Bedi (@therakeshbedi)

राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए हिमाचल की भयावन स्थिति का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन में फंस गए थे और उनके सामने सड़क पर पड़े पत्थर को हटाने की कोशिश करते समय उंगली टूट गई। दरअसल, वो हिमाचल प्रदेश के सोलन से लौट रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि लैंडस्लाइड की वजह से हाईवे बन्द कर दिया गया है जब उन्होंने एक शॉर्टकट सड़क लिया तो वहीं भी उनके कार के सामने एक पत्थर आ गिरा।

उन्होंने कहा भगवान का शुक्र है कि वह हमारी कार पर नहीं गिरा, नहीं तो मैं भी नहीं बचता। इसके बाद जब मैंने ही-मैन बनने की कोशिश की, और उस पत्थर को हटाया। तो वह मेरी उंगली पर आ गया और मेरी उंगली टूट गई। यह बहुत गंभीर चोट थी। हालांकि अब काफी हद तक ठीक हो गई है। अगर यह थोड़ी बड़ी चोट होती, उंगली मेरे हाथ से अलग हो गई होती। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से सड़क साफ की गई।" 

ये पूरी जानकारी उन्होंने वीडियो में दी और कहा, "आपने सुना होगा कि कैसे शिमला, हिमाचल प्रदेश सभी लैंडस्लाइड से बुरी तरह प्रभावित हैं। इतने बड़े पहाड़ भारी मात्रा में नीचे गिर रहे हैं। सड़कें और गलियां सब ठप हैं, बहुत सारी गाड़ियां हैं. पहाड़ों में फंस गए हैं। मैं दो हफ्ते पहले सोलन गया था एक एक्टिंग को लेकर लैक्चर देने। जब हम लौट रहे थे, तो हमें बताया गया कि मुख्य राजमार्ग लैंडस्लाइड के कारण रास्ता बंद हो गया।"


संबंधित समाचार