होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Raju Punjabi: हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन, कई दिनों से निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

Raju Punjabi: हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन, कई दिनों से निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

 

Raju Punjabi Death News : हरियाणा के जाने- माने सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार रात निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहां वे दाखिल थे। राजू पंजाबी शादीशुदा है। उनकी 3 बेटियां हैं।

हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री का नामी चेहरा

राजू पंजाबी हरियाणा के मशहूर गायक एवं संगीत निर्माता रहे है। उनके गाये गाने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर हैं। कई बार हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के साथ भी इनके गाने रिलीज हुए हैं। हरियाणा में म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान व नई दिशा देने में राजू पंजाबी की बहुत भूमिका रही हैं। 

राजू पंजाबी के मशहूर गानें

राजू पंजाबी का अंतिम गाना हाल ही में 12 अगस्त को रिलीज हुआ है। हालांकि इस दौरान वह अस्पताल में ही एडमिट थे। अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा। इस गाने को तैयार करने में 2 साल का समय लगा। राजू पंजाबी के मशहूर गानों में सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी जैसे गानें शामिल हैं। ये गानें चाहें कितने ही पुराने क्यों ना हो जाएं सभी के जुबान पर सुनने को मिलते हैं। वह हरियाणा के साथ- साथ पंजाब और राजस्थान में भी  जाना पहचाना चेहरा थे।

कई दिनों से चल रहे थे बीमार

राजू पंजाबी करीब 40 वर्ष के थे, बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 10 दिनों से पीलिया से बीमार चल रहे थे। हिसार के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था वे ठीक होकर घर चले गए थे, लेकिन उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। वह मौजूदा समय में हिसार के आजादनगर में रहते थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए हैं।


संबंधित समाचार