होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल में बारिश का अर्लट , उना मे 3 लोग मरे, प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की दी सलाह

हिमाचल में बारिश का अर्लट , उना मे 3 लोग मरे, प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की दी सलाह

 

Himachal news: शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ओर से हिमाचल  के कई जिलो में 12  से 18 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मंडी, सिरमौर,किन्नौर,चंबा, शिमला जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका है। वहीं आज जिला ऊना में बाढ़ से  अब तक 3 शव बरामद हिुआ हैं और एक 1 बच्चा  लापता  है । प्रदेश में  लगातार हो रही भारी बारिश, बाढ़ , भस्खलन से वहां के लोगों का जीवन अस्त - व्यस्त हो गया हैं ।

भारी बारिश से हिमाचल के 9 जिले अंधेरे में डुब गए हैं। नदिया और नाले उफान पर है , बारिश, बाढ़ , भस्खलन के कारण कई लोगों की जान चली गई है। कई लोग अभी भी लापता है। वहीं प्रदेश में पुलिस , एनडीआरफ, एसडीआरफ के जवान लोगों को बचाने में लगे हुए हैं।

प्रदेश में अब तक बारिश , बाढ़ और भूस्खलन से 100 से अधिक लोगों की  मौत हो चुकी हैं। प्रदेश के लोगों इस आपदा के बीच बहुत ही कठिनाइयो के भरी जिंदगी जी रहे हैं । कई परिवार वाले अपने लापता सदस्य को खोज रहे हैं।  हिमाचल में सबसे ज्यादा सड़के शिमला, मंडी, कुल्लू व चंबा जिले में बाधित हैं। वहीं  प्रशासन  ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। 


ऊना के  SDM जतिन लाल ने बाथू गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया  

 

ऊना के  SDM जतिन लाल ने बाथू गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर कहा कि,  आज जिला ऊना में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। अब तक 3 शव बरामद हुए और 1 बच्चे के लापता होने की सूचना मिल रही है। SDRF मौके पर पहुंच गई है। हमारा प्रयास है कि प्रवासी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए और उनके भोजन-पानी की व्यवस्था की जाए।  पूरा प्रशासन राहत कार्यों में सक्रिय रूप से लगा हुआ है। सरकार लोगों के साथ है और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।
 

 


संबंधित समाचार