होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राहुल गांधी की Haryana में रथ यात्रा, जीतने वाली सीटों पर करेंगे जमकर प्रचार

राहुल गांधी की Haryana में रथ यात्रा, जीतने वाली सीटों पर करेंगे जमकर प्रचार

 

Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी जमकर प्रचार करने में लगी है। अब इसी बीच कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को अलग-अलग चुनावी रैलियों में शामिल होने की जगह रथ यात्रा करने का प्लान बनाया है। बता दें कि उनकी इस रथ यात्रा की शुरुआत 30 सितंबर से होगी, जो 3 अक्टूबर तक चलने वाली है। इस यात्रा का रूट अभी तक सार्वजनिक रूप से बताया नहीं गया है, लेकिन इतना तो तय है कि इस यात्रा के रूट में वो सीटें जरूर शामिल होंगी, जहां पर कांग्रेस मजबूत है।

जानकारी के अनुसार, 4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल के साथ कांग्रेस की स्टार प्रचारक और महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। अनुमान यह गया जा रहा है कि यह यात्रा अंबाला के नारायणगढ़ से शुरू होकर कई विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए पहले दिन शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। बता दें कि प्रियंका गांधी ने अभी तक हरियाणा में प्रचार अभियान से दूरी बनाई हुई थी, लेकिन अब वह इस यात्रा के अलावा भी वह कई जगहों पर रैलियां में शामिल होकर उम्मीदवारों के पक्ष में वोट की अपील करेंगी।

भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर होगी रथ यात्रा

इस यात्रा को शुरू करने का सबसे बड़ा कारण यह है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल रही थी और यह यात्रा भी उसी यात्रा के तर्ज पर आयोजित की जाएगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बढ़ी सीटों के कई कारणों में से भारत जोड़ो यात्रा भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें- 29 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं


संबंधित समाचार