होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को उन्नाव लेकर पहुंचे Rahul Gandhi, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर किया स्वागत

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को उन्नाव लेकर पहुंचे Rahul Gandhi, पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर किया स्वागत

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर उन्नाव पहुंच चुके हैं। उन्नाव आगमन के दौरान उनका करीब 12 स्थानों पर स्वागत किया गया। रहुल गांधी शास्त्री प्रतिमा से गांधीनगर तक खुली जीप में यात्रा करेंगे। कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आरती सिंह ने जानकारी दी की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने आज लखनऊ के बनी से चलकर उन्नाव की सीमा में प्रवेश किया।

राहुल गाधी की यह यात्रा काफिले के साथ बाईपास के रास्ते होते हुए शास्त्री प्रतिमा तक पहुंची। जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी  वर्ष 2016 में भी उन्नाव आ चुके हैं। उस समय यात्रा के प्रबंधन की जिम्मेदारी उस समय कांग्रेस में रहीं पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने ही संभाली थी। 

ये भी पढ़ें- किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च फिर शुरू, हरियाणा ने पंजाब पुलिस से बुलडोजर जब्त करने को कहा


संबंधित समाचार