होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राघव-परिणीति की शादी की तैयारियां जोरों पर, लाइटिंग से जगमगाया एक्ट्रेस का घर

राघव-परिणीति की शादी की तैयारियां जोरों पर, लाइटिंग से जगमगाया एक्ट्रेस का घर

 

आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। कपल उदयपुर के आलीशान 'द लीला पैलेस' में सात फेरे लेंगे। ऐसे में  राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है।

इस कड़ी में एक्ट्रेस परिणीति का मुंबई स्थित घर लाइटिंग से सजाया गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ हो रहा है। इस वीडियो में परिणीति के घर की झलक दिखाई गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसमें परिणीति का बहुमंजिला अपार्टमेंट लाइटों की रोशनी से जगमगा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "लाइट परी के घर पे"।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस फिलहाल दिल्ली में हैं। वह रविवार को राजधानी पहुंची। उधर, दिल्ली में राघव चड्ढा के घर पर भी जश्न की तैयारी शुरू हो गई है।

 


संबंधित समाचार