Raghav Chadha News:बुधवार को संसद के बाहर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई की वो ट्वीटर पर पड़ते ही ट्रेंड कर गई। जी हां हम बात कर रहे हैं राजनीति जगत से आप सांसद राघव चड्ढा की जो की इन दिनों अक्सर ही चर्चाओं में रहते हैं। दरअसल, बुधवार को मानसून सत्र में भाग लेने के लिए आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पहुंचे थे। इस दौरान संसद परिसर में राघव चड्ढा को कौआ चोट मार गया। इस घटना की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना की वायरल तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि राघव चड्ढा कौवे के हमले से बचते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन भले ही वो कौए की चोच से बच गए हो पर जनता के रिएक्शन्स से नहीं बच पा रहे हैं।
झूठ बोले कौवा काटे 👇
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) July 26, 2023
आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौवे ने झूठे को काटा ! pic.twitter.com/W5pPc3Ouab
राघव चड्ढा पर कौआ वाला हादसा होने के बाद दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये तस्वीर सभी से साझा की है। दिल्ली बीजेपी ने तंज कसते हुए लिखा है कि- झूठ बोले कौवा काटे। आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौए ने झूठे को काटा!
ट्विटर यूजर्स ने दी कई प्रतिक्रियाएं
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है- लोकतंत्र पर सीधा हमला। संसद परिसर में आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा को चोंच मार गया पारी कौवा। वहीं एक यूजर ने तंजिया लहजे में लिखा है- देख रहे हो विनोद, कौएं तक नही छोड़ रहे हैं इनको। एक अन्य ट्विटर यूजर विक्रम तिवारी ने इस घटना पर सहानुभूति जताते हुए लिखा है कि संसद परिसर में आप सांसद राघव चड्ढा को कौआ चोट मार गया। हृदय बहुत व्यथित है।
राष्ट्रपति शासन लागू करे सरकार
मणिपुर हिंसा मसले पर आप सांसद संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित करने पर राघव चड्ढा ने कहा था कि मणिपुर में सिर्फ संविधान की धारा 355 और 356 का ही उल्लंघन नहीं हुआ बल्कि वहां मानवता भी शर्मसार हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांति-व्यवस्था कायम करने में सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। कानून व्यवस्था केंद्र और राज्य सरकार के नियंत्रण से बाहर हो गई है> केंद्र सरकार तत्काल मणिपुर की बीरेन सिंह सरकार को बर्खास्त करे और वहां राष्ट्रपति शासन लागू करे।