होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे को कर रहे हैं डेट? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे को कर रहे हैं डेट? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 

Parineeti-Raghav Dating:बॉलीवुड का  क्रिकेट और राजनीति से कनेक्शन काफी पुराना रहा है। अक्सर इन दोनों ही दुनिया में रहने वालों की बॉलीवुड स्टार्स के साथ रिलेशन की खबरें आती रहती हैं। इस बीच खबर है कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  

 

इस समय सोशल मीडिया पर पंजाब से आम आदमी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की व्हाइट शर्ट में तस्वीरें छाई हुई हैं। दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ में स्पॉट किया गया है। ऐसा माना जा रहा है दोनों डिनर डेट के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि परिणीति और राघव चड्डा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

 

दरअसल, बीती शाम मुंबई में हुई इस मुलाकात के लिए राघव चड्ढा और परिणीति दोनों ने ही व्हाइट टी शर्ट पहनी थी। दोनों का यूं कलर कॉर्डिनेट कर कपड़े पहनना डेटिंग की खबरों को हवा दे रहा है। हालांकि, अभी यह सिर्फ रिपोर्ट्स हैं किसी की भी तरफ से इस खबर पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन दोनों की तस्वीरें देख फिलहाल फैंस यही बातें कर रहे हैं। 

हालांकि ये पहली बार नहीं जब किसी नेता और अभिनेता के बीच इश्क मोहब्बत की खबर उड़ रही हो, इसका हालिया उदाहरण, अभिनेत्री स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद की शादी है। जहां अभी स्वरा और फहद के रिश्ते को ही लोग भूल नहीं पाए हैं, वहीं खबर है कि बॉलीवुड और राजनीति से ताल्लुक रखने वाले दो लोगों के बीच फिर एक रिश्ता पनप रहा है। 

इस समय सोशल मीडिया पर पंजाब से आम आदमी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की तस्वीरें धमाल मचा रही हैं। दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ में स्पॉट किया गया है। ऐसा माना जा रहा है दोनों डिनर डेट के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे थे। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि परिणीति और राघव चड्डा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

गौरतलब है, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों ही सिंगल हैं। इतना ही नहीं दोनों की बीच कनेक्शन बहुत पुराना है। कैसे? तो वह ऐसे कि राघव और परिणीति दोनों ने ही ब्रिटेन में पढ़ाई की है। ऐसे में सभी का कहना है कि राघव और परिणीति एक-दूसरे के साथ पहले से ही टच में रहे होंगे। 


संबंधित समाचार