होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, पूर्व विधायकों की पेंशन पर रोक, टेंशन में हरियाणा CM

पंजाब CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, पूर्व विधायकों की पेंशन पर रोक, टेंशन में हरियाणा CM

 

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब (Punjab) में अपनी सरकार बनते ही कमाल की चाल खेली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने सरकार बनने ही एक के बाद एक घोषणा से सबको चौंका रहे हैं। मान ने अपनी नई घोषणा में कहा कि अब राज्य में पूर्व विधायकों को सिर्फ एक बार एमएलए (MLA) बनने की पेंशन (Pension) मिलेगी। इसके साथ ही पूर्व विधायकों को मिलने वाले कई दूसरे भत्तों में भी कटौती करने की बात कही गई है। यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

खबर के तेजी से वायरल होने के बाद से ही पड़ोसी राज्य, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुश्किल में पड़ गए हैं। पंजाब सरकार की इस घोषणा के बाद से ही सबकी निगाहें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर है, कि वह भी इस ओर कोई कदम बढ़ाते हैं या नहीं, लेकिन मनोहर लाल खुद चाह कर इस ओर कदम नहीं बढ़ा सकते हैं। इसके लिए सीएम को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बात करनी होगी, और मंजूरी लेनी होगी। प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व इस मामले में अभी तैयार नहीं है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की घोषणा के बाद कई दूसरे राज्यों में भी इसे लेकर चर्चा होने लगी है। सोशल मीडिया पर लोगों ने मान के फैसले की तारीफ की है। चूंकि, हरियाणा, पंजाब से लगता हुआ राज्य है, इसलिए यहां पर उस फैसले की ज्यादा चर्चा सुनाई पड़ रही है। 2024 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा (Haryana) में लोगों को एकजुट करना शुरू कर दिया है। 

सीएम भगवंत मान का कहना है कि कुछ विधायक तो ऐसे हैं जो कई बार विधायक बनने के बाद चुनाव हार गए हैं। उन्हें भी पेंशन मिल रही है। कई विधायक तो ऐसे हैं, जिनकी मासिक पेंशन चार-पांच लाख रुपए से ज्यादा है। अब उन्हें एक ही टर्म की पेंशन मिलेगी। अगर कोई नेता विधायक और सांसद की पेंशन एक साथ ले रहा है, तो उसे केवल एक ही पेंशन का लाभ दिया जाएगा।

आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने हरियाणा सरकार से 2018 में यह जानकारी मांगी थी। जिसके अनुसार हरियाणा में साल 2018 के पहले तक 262 पूर्व विधायकों को पेंशन मिलती रही है। उसके बाद पेंशन में बढ़ोतरी भी हुई है। 

इतनी पेंशन मिल रही प्रतिमाह

पूर्व सीएम ओपी चौटाला को लगभग सवा दो लाख रुपए पेंशन मिलती है। 
कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक कैप्टन अजय सिंह यादव की मासिक पेंशन 2.38 लाख रुपए है। 
पूर्व विधायक चंद्रावती को 2,22,525 रुपए
एलनाबाद के पूर्व विधायक भागीराम 1,91,475 रुपए
शमशेर सिंह सुरजेवाला 1,75,950 रुपए 
अशोक अरोड़ा 1,60,425 रुपए
प्रो सम्पत सिंह 2,14,763 रुपए
हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा 1,60,425 रुपए 
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के पुत्र चन्द्रमोहन को बिश्नोई 1,52,663 रुपए 
धर्मवीर गाबा 1,52, 663 रुपए
खुर्शीद अहमद 1,52,663 रुपए 
फूलचंद मुलाना 1,68,188 रुपए 
मांगेराम गुप्ता 1,68,188 रुपए 
शकुंतला भगवाडिया 1,68,188 रुपए
बलबीरपाल शाह 2,07,000 रुपए 
सतबीर कादियान 1,29,375 रुपए 
स्वामी अग्रिवेश 51,750 रुपए 'तत्कालीन अवधि के दौरान' अब उनका देहांत हो चुका है। 
शारदा रानी को 1,37,138 रुपए 
देवीदास सोनीपत 1,21,613 रुपए 
दिल्लू राम कैथल 1,13,850 रुपए 
कमला वर्मा 1,13,850 रुपए 
निर्मल सिंह अंबाला 1,52,663 रुपए 
मोहम्मद इलयास 1,37,138 रुपए 
कंवल सिंह हिसार को 1,21,613 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिल रही है।


पंजाब सरकार के इस एक पेंशन वाले फैसले के बाद से ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मामले में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह खुद से यह फैसला नहीं ले सकते। वजह, भाजपा को कोई दो-तीन राज्यों के लिए यह फैसला नहीं लेना है, बल्कि जहां भी उसकी सरकार है, वहां पर उसे इस बारे में सोचना होगा। उक्त भाजपा नेता का कहना है कि केंद्र सरकार तो अभी तक पुरानी पेंशन पर भी आश्वासन देने को तैयार नहीं है। पूर्व विधायकों की पेंशन को लेकर भी सरकार में कोई सोच-विचार नहीं हो रहा।

प्रदेश में अभी यह फैसला लागू होने की उम्मीद कम है। प्रदेश में दबंग आईएएस कहे जाने वाले अशोक खेमका ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व विधायकों की पेंशन में कटौती के फैसले की तारीफ कर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, क्या दूसरे प्रदेशों के विधानमंडल और संसद भी इसका अनुसरण करेंगे। अशोक खेमका के बारे में ऐसी चर्चाएं हैं कि 2024 के विधानसभा चुनाव में 'आप' उन्हें आगे ला सकती है। हालांकि वे 30 अप्रैल 2025 में रिटायर होंगे।

यह भी पढ़ें- चरखी दादरी : इस तरह से टमाटर की खेती कर प्रति एकड़ एक लाख रुपए कमा रहे किसान


संबंधित समाचार