होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोलकाता रेप-मर्डर केस में आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट होगा आज, सभी राज्य हर 2 घंटे में कानून व्यवस्थ

कोलकाता रेप-मर्डर केस में आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट होगा आज, सभी राज्य हर 2 घंटे में कानून व्यवस्थ

 

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस के विरोध में देशभर में डॉक्टरों के प्रोटेस्ट का आज 9वां दिन (18 अगस्त) है। मामले की जांच कर रही CBI ने बताया कि आरोपी संजय का आज नार्को टेस्ट होगा। 

रिपोर्ट्स से पता चल सकता है कि क्राइम सीन पर कौन कौन था और वारदात को कैसे अंजाम दिया गया। CBI को जानकारी मिल सकती है कि अस्पताल प्रशासन की क्या भूमिका है।

इधर 17 अगस्त की देर रात केंद्र सरकार  ने आदेश जारी करते हुए कहा - अब सभी राज्य हर दो घंटों में कानून-व्यवस्था की जानकारी गृह मंत्रालय कंट्रोल रुम को फैक्स, ई-मेल या वॉट्सऐप के जरिए देंगे।

दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद हत्या की गई थी। 14 अगस्त की देर रात इसी अस्पताल में हिंसा हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने प्रदर्शन तेज किया।
 

केस को लेकर आज का अपडेट्स
 

कोलकाता पुलिस ने भाजपा की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी को नोटिस जारी कर 3 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने कहा कि लॉकेट पर ट्रेनी डॉक्टर की पहचान उजागर करने का आरोप है।

कोलकाता पुलिस ने आरजी कर अस्पताल के डॉ. कुणाल सरकार और डॉ. सुबर्नो गोस्वामी को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने कहा है कि दोनों डॉक्टरों पर केस को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप है। दरअसल, डॉ. सुबर्नो गोस्वामी ने चैनलों को इंटरव्यू देकर दावा किया था कि ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी पर 150mg सिमेन मिला है। पुलिस ने इसे फर्जी जानकारी बताया था।
 

मेडिकल कॉलेज के पास धारा 163 लागू

कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास आज (18 अगस्त) से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 (पहले CRPC की धारा 144) लागू कर दी है।
इस आदेश में कहा गया है कि अगले 7 दिनों तक धारना-प्रदर्शन पर रोक रहेगी। 5 से ज्यादा लोग नहीं रहेंगे, हथियार ले जाना या तनाव पैदा करने वाली गतिविधियों की अनुमती नहीं होगी।
 

निर्भया की मां क्या बोलीं?

निर्भया की मां ने शनिवार को कहा- 2012 से अब तक कुछ नहीं बदला है। ममता अपने पद का दुरुपयोग कर रही हैं। वो इस मुद्दे से ध्यान भटकान का काम कर रही हैं। जब तक केंद्र और राज्य सरकारें हैवानियत करने वालों को अदालत से तत्काल सजा दिलाने को लेकर गंभीर नहीं होंगी, तब तक आए दिन देश के इस तरह की घटनाएं सामने आती रहेंगी।

यह भी पढ़ें- बिहार के स्कूल में नहीं मिली मिठाई, नाराज छात्रों ने शिक्षकों को पीटा


संबंधित समाचार