होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Priyanka और Nick की बेटी का नाम हुआ लीक

Priyanka और Nick की बेटी का नाम हुआ लीक

 

साल के पहले महीने जनवरी में ग्लोबल स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने सरोगेसी की मदद से एक बेटी का स्वागत किया था। लेकिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की बेटी का नाम किसी के सामने नहीं आया था। बेटी के जन्म के बाद से ही दोनों के फैंस नाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

खबरों की मानें तो दोनों के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। खबर है कि एक निजी वेबसाइट को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट मिला है। इसी बर्थ सर्टिफिकेट के आधार पर उनकी बच्ची के नाम का खुलासा हुआ। बर्थ सर्टिफिकेट में जो नाम लिखा है उस पर कोई शक नहीं किया जा सकता क्योंकि यह ऑफिशियल दस्तावेज है। ऐसे कागजों में कभी गलत नाम नहीं चढ़ाया जा सकता है। उसी के मुताबिक प्रियंका की बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

वेबसाइट में लिखी जानकारी के अनुसार इस दस्तावेज में बताया गया है कि मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में रात 8 बजे के बाद हुआ था। बर्थ सर्टिफिकेट के बाहर लाने के बाद नाम जरूर सामने आया है लेकिन अभी तक प्रियंका चोपड़ा या निक जोनस ने बेटी के नाम को लेकर कोई पुष्टीकरण नहीं दिया है। लेकिन बर्थ सर्टिफिकेट की माने तो बच्ची के नाम से साफ है कि हिंदू और क्रिश्चियन दोनों धर्मों की मान्यताओं के हिसाब से नाम रखा गया है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने 21 जनवरी को अपनी बेटी के जन्म की खबर दी थी। अपने नए-नए पेरेंट्स बने की जानकारी खुद निक और प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी की मदद से एक बच्चे का स्वागत किया है।' बच्ची के जन्म के बाद से प्रियंका और निक ने अब तक बेबी की कोई फोटो शेयर नहीं की है।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की बेटी 27वें हफ्ते में पैदा हुई थी। बच्चे का जन्म अप्रैल में होना था लेकिन प्रीमैच्योर डिलीवरी के चलते बच्चे की देखरेख के लिए शुरुआत में अस्पताल में ही रखा गया था।

यह भी पढ़ें- तंबाकू के एड पर Akshay Kumar ने फैंस से मांगी माफी, बोले- अब से सोच समझ कर लूंगा सभी फैसले


संबंधित समाचार