होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे President Joe Biden! वापस लेंगे नाम

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे President Joe Biden! वापस लेंगे नाम

 

President Joe Biden: अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से बाइडेन अपना नाम वापस ले सकते हैं। न्यूजमैक्स ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर हो सकते हैं। पत्रकार मार्क हेल्परिन ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में पद छोड़ने पर सहमत हो गए हैं। वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को अपने उत्तराधिकारी के रूप में समर्थन नहीं देंगे।

वह एक कैंडिडेट की ओपन प्रक्रिया का समर्थन करेंगे, जिसमें कुछ अन्य उम्मीदवारों के लिए रास्ता खुल सकता है। हालांकि, खबरें ये भी हैं कि कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना जा सकता है।

कमला हैरिस हो सकती हैं राष्ट्रपति उम्मीदवार 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के बड़े नेताओं को ऐसा लग रहा है कि बाइडेन अब पीछे हट जाएंगे। बता दें कि दो दिन पहले ही पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी यही कहा था कि बाइडेन की जीत की उम्मीद इस बार काफी कम है। 

वॉशिंगटन पोस्ट ने भी अपनी रिपोर्ट में यही कहा कि बाइडेन कभी भी चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर सकते हैं। वहीं, बाइडेन के चुनाव नहीं लड़ने पर सबसे प्रबल दावेदार कमला हैरिस हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि वो राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी।


संबंधित समाचार