होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन, देखने को मिला कड़ा मुकाबला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन, देखने को मिला कड़ा मुकाबला

 

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में ओलंपिक मेडल विजेता खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ जमकर बैडमिंटन खेला। इस दौरान साइना नेहवाल और राष्ट्रपति के बीच कड़ा मुकाबला भी देखने को मिला। उन्होंने कई मौके पर दिग्गज शटलर और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल को मात भी दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस तरह का अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बैंडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- भारत के राष्ट्रपति के साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह मेरे जीवन का कितना यादगान दिन है। मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बैडमिंटन खेलते हुए तस्वीरें शेयर की

साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेलते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की, इसके साथ ही पोस्ट में लिखा गया कि, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में फेमस खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला।

राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन के क्षेत्र में उभरने के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों के विश्व मंच पर एक बड़ा प्रभाव डालने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं। पोस्ट में आगे लिखा गया, पद्म पुरस्कार विजेताओं की ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान शृंखला के हिस्से के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित, प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी।

गोरतलब है कि साइना नेहवाल ने  2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी में गिनी जाती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 से ज्यादा खिताब अपने नाम किए हैं और 2016 में केंद्र में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। 


 


संबंधित समाचार