होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से खिलाड़ियों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 

खेलों में भारत का परचम लहराने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरूस्कारों से साम्मानित किया। इस भव्य कार्यक्रम में क्रिकेट सहित अन्य खेलों के खिलाड़ी और एथलिट भी मौजूद शामिल हुए।

राष्ट्रपति भवन में कुल 26 खिलाड़ियों सहित पैरा एथलीटों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। सभी खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड देश की महामहीम राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए। वहीं घुटने के चोट से उबर रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस भव्य कार्यक्रम में तालियों की गड़गडाहट में सम्मान लेने पहुंचे। इसके साथ ही शतरंज की ग्रैंड मास्टर बनी आर वैशाली को भी अर्जुन पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है। कोनेरू हम्पी और द्रोंणावल्ली हरिका के बाद वह भारत की तीसरी ग्रेंड मास्टर बनने वाली महिला खिलाड़ी हैं। 

प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त के अवसर पर हॉकी के दिग्गज और महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जंयती पर दिए जाने वाले खेल पुरूस्कार, बीते वर्ष एशियाई खेलों की वजह से उस समय स्थगित कर दिए गए थे, जो अब राष्ट्रपति द्वारा देश के होनहार खिलाड़ियों और एथलीटों को प्रदान किए गए है।

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी 

सुशीला चानू (हॉकी), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (निशानेबाजी), ईशा सिंह (निशानेबाजी), हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (कुश्ती), अंतिम पंघाल (कुश्ती), नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), इलूरी अजय कुमार रेड्डी (दृष्टिबाधित क्रिकेट) , प्राची यादव (पैरा कैनोइंग), , आर वैशाली (शतरंज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक( हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स), ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), मुरली श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी) 

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (बैडमिंटन)।
 


संबंधित समाचार