होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, प्रियंका गांधी से वापस लिया जा सकता है यूपी का प्रभार

कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, प्रियंका गांधी से वापस लिया जा सकता है यूपी का प्रभार

 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चुनावों में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब कांग्रेस (Congress) में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। संगठन स्तर पर पार्टी कई अहम बदलाव करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से यूपी कांग्रेस का प्रभार वापस लेकर किसी और नेता को दिया जा सकता है। इस पर पार्टी हाईकमान गंभीरता से विचार कर रहा है।

23 अगस्त को अहम बैठक
बता दें कि 10 जनपथ पर मंगलवार को कांग्रेस की एक अहम बैठक होनी है। इस बैठक में तेलंगाना के प्रमुख नेता शामिल होंगे साथ ही मुंगोडे उपचुनाव पर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में प्रियंका गांधी से यूपी का प्रभार वापस लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि बैठक में प्रियंका गांधी को तेलंगाना का प्रभार सौंपे जाने पर विचार होगा।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हुए फेल
गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी का प्रभार दिया गया था। इसमें कांग्रेस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। खुद राहुल गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में हार गए। इसके बाद प्रियंका गांधी को यूपी कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया। इस दौरान यूपी में विधानसभा चुनाव हुए थे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ दो ही सीटें मिली। यह यूपी का अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन रहा। 

यह भी पढ़ें- J&K: महबूबा मुफ्ती को किया गया नजरबंद, घर के गेट पर लगा ताला, शेयर की तस्वीरें


संबंधित समाचार