होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

PM Modi Mann ki Baat: अगले 3 महीने तक नहीं होगा मन की बात का प्रसारण, जानें वजह

PM Modi Mann ki Baat: अगले 3 महीने तक नहीं होगा मन की बात का प्रसारण, जानें वजह

 

PM मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 110वें एपिसोड के जरिए आज लोगों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने तीन लोगों से फोन के माध्यम से बात भी की और विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में उनके अनुभवों के बारे में भी जाना।  PM मोदी ने प्राकृतिक खेती के महत्व को बताते हुए कहा कि कैमिकल (Chemical) से हमारी धरती मां को जो पीड़ा हो रही है। उसे बचाने में मातृ संस्था का भी बड़ा योगदान है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में महिलायें अब प्राकृतिक खेती पर  विचार और विस्तार दे रही हैं।

अगले 3 माह तक मन की बात नहीं होगी मन की बात

PM मोदी ने कहा कि वह अगले 3 महीने तक अब मन की बात कार्यक्रम को नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, ' मन की बात में हमारे देश की सामूहिक शक्ति की, देश की उपलब्धि की बात होती है, ये एक प्रकार से जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा तैयार होने वाला खास कार्यक्रम है। अब अगले 3 महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा। इसके साथ ही लोक सभा चुनावों का हवाला देते हुए PM मोदी ने कहा कि संभव है कि मार्च के महीने में अचार सहिंता लागू हो सकती है। राजनीतिक मर्यादा का पालन करने हेतु अगले 3 महीने तक मन की बात का प्रसारण नहीं हो सकेगा।  

 


संबंधित समाचार