होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सोनीपत में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM Modi, कहा- जहां-जहां कदम रखा, करप्शन और भाई-भतीजावाद पक्का!

सोनीपत में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM Modi, कहा- जहां-जहां कदम रखा, करप्शन और भाई-भतीजावाद पक्का!

 

PM Modi In Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  सोनीपत के गोहाना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रैली के संबोधन में पीएम ने सबसे पहले सोनीपत की धरती को प्रणाम करते हुए कहा मैं देश के महान सपूत सर छोटू रामजी को प्रणाम करता हूं। सर छोटू रामजी का जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा। आज पूरा हरियाणा कह रहा है फिर एक बार भाजपा सरकार। हरियाणा का ये प्यार तो मेरी जिंदगी की बहुत बड़ी अमानत है। मैं बड़े गर्व के साथ कहता हूं कि मैं जो कुछ भी हूं उसमें हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान है।

पीएम ने कहा कि मैं कल ही अमेरिका से लौटा हूं। वहां मेरी मुलाकात दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं और बड़ी-बड़ी कंपनियां चलाने वालों से हुई है। इन कंपनियों के CEO से मिला। पिछले 10 साल में पूरी दुनिया में भारत पर भरोसा बढ़ा है। आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में निवेश के लिए अपनी फैक्ट्रियां लगाने के लिए आतुर हैं। इतनी बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करेगी, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा मेरे हरियाणा को होगा। 

भाजपा सरकार में हो रहा विकास

आबादी बढ़ रही है, लेकिन खेत छोटा हो रहा है, ऐसे में खेती से जुड़े सभी अर्थशास्त्री भी मानते हैं कि कमाने के लिए खेती के अलावा दूसरा जरिया भी होना चाहिए, इसलिए जब उद्योगों का विस्तार होता है तो इससे किसानों का जीवन बेहतर होता है। किसान परिवारों के बच्चे को अच्छी नौकरियां मिलती हैं, अच्छे अवसर मिलते हैं, इसलिए बीजेपी खेती को बढ़ावा देती है और व्यापार व कारोबार को भी बढ़ावा देता है। पीएम मोदी ने कहा कि- भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग दोनों क्षेत्रों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगीकरण बढ़ता है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है। भाजपा के विचारों में आपको बाबा साहेब की सोच दिखाई देगी।
 
कांग्रेस ने जहां-जहां पैर रखा वहां एक काम पक्का- करप्शन, भाई-भतीजावाद

विपक्ष पर कड़े प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस जहां भी कांग्रेस को मौका मिला, जहां-जहां कांग्रेस ने पैर रखा वहां एक काम पक्का- करप्शन, भाई-भतीजावाद। शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। 10 साल पहले जब यहां कांग्रेस की सरकार थी तो क्या होता था। हरियाणा को कैसे लूटा गया, किसानों की जमीन को जमकर लूटा गया। कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया। 

आप खुद सोचिए हरियाणा में कैसी सरकार होनी चाहिए। हरियाणा में औद्योग और नौकरियों को बढ़ावा देने वाली बीजेपी सरकार चाहिए। दलालों और दामादों से बचना है तो कमल ही बचाएगा। हरियाणा में 10 साल पहले एक भी नौकरी ऐसी नहीं थी जिसमें खर्ची और पर्ची नहीं चलती हो।

आरक्षण का विरोध और इससे नफरत इस कांग्रेस के डीएनए में है, इसलिए आज भी देखते हैं कि कांग्रेस के शाही परिवार की चौथी पीढ़ी भी आरक्षण हटाने का बात करती है। बीजेपी ने दलित, ओबीसी और आदिवासियों को सही मायने में भागीदारी दी है। गलती से भी कांग्रेस आ गई तो अपने झगड़ों में ही हरियाणा को बर्बाद कर छोड़ेंगे।

कांग्रेस को वोट देना यानी हरियाणा की स्थिरता और विकास को दांव पर लगाना है। बर्बादी के दरवाजे खोलना है। हर काम ठप्प कर देगी। यहां निवेश और नौकरी दोनों पर असर होगा।


संबंधित समाचार