होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Mission Raniganj का प्रमोशन करने पहुंची Parineeti Chopra, अक्षय कुमार संग यूं आईं नजर, लुक हुआ वायरल

Mission Raniganj का प्रमोशन करने पहुंची Parineeti Chopra, अक्षय कुमार संग यूं आईं नजर, लुक हुआ वायरल

 

Bollywood News : परिणीति चोपड़ा जल्द ही आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है ऐसे में एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म 'मिशन रानीगंज' के प्रमोशन के लिए एक्टर अक्षय कुमार के साथ नजर आई हैं। दोनों का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मिशन रानीगंज रियल लाइफ घटना पर बेस्ड है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ लीड रोल में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों पूजा एंटरटेनमेंट के ऑफिस पहुंचे ऐसे में फैंस द्वारा दोनों की वीडियों और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों स्टार  ने ट्विनिंग की थी, जहां परिणीति चोपड़ा ने ब्लैक काफ्तान कुर्ता कैरी किया था तो खिलाड़ी अक्षय कुमार ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर के साथ ब्लैक स्नीकर्स पहने दिखे। इसी वीडियो में परिणीति कुछ ऐसा पहने नजर आ रही हैं, जिस पर आपकी नजरें भी जरूर जाएंगी।  


इस दिन शादी के बंधन में बंधेगी एक्ट्रेस परिणीति 

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और  आप नेता राघव चड्डा के संग 24 सिंतबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 23 सितंबर से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। सबसे पहले  परिणीति की चूड़ा सेरिंमनी होगी, सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके बाद दोपहर के लंच का कार्यक्रम भी रखा जाएगा। शाम के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए थीम इनेंट रखा गया हैं, जिसमें सभी 90 के दश्क वाले बॉलीवुड अंदाज में नजर आएंगे। ये कार्यक्रम 7 बजे से गोआवा गार्डेन में शुरू होगा। 

24 सितंबर को दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंधी की रस्म की जाएगी। यह कार्यक्रम ताज लेक पैलेस में दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इसके बाद राघव चड्ढा ताज लेक पैलेस उदयपुर से बारात लेकर दोपहर 2 बजे निकलेगी, राघव की बारात लीला पैलेस पहुंचेगी। जहां 3.30 बजे जयमाल होगी वही शाम 4 बजे दोनों अग्नि के सात फेरे लेंगे और फिर परिणीति की 6.30 बजे विदाई होगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janta TV (@janta__tv)


संबंधित समाचार