होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक जताई भारी बारिश की संभावना

हरियाणा के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक जताई भारी बारिश की संभावना

 

Haryana Orange Alert: हरियाणा के कुछ इलाकों में रविवार को झमाझम बरसात हुई, जिससे प्रदेश भर में बनी उमस काफी हद तक कम हुई है। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक हरियाण के 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला में मौसम ज्यादा खराब रहने वाला है। वहीं अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ ही अकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। इसके अलावा, 30/40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं भी चल सकती हैं।


2 और 3 जुलाई को इन जिलों में बारिश 

 

मौसम विभाग ने दो जुलाई को रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर अंबाला व पंचकुला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं तीन जुलाई को भी सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, रेवाड़ी, मेवात व पलवल के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

हलांकि रविवार-सोमवार की आधी रात को हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, जींद के कई इलाकों में हुई बारिश ने उमस खत्म की है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी भी करीब 53 प्रतिशत बारिश की कमी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून धीरे-धीरे अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है, जिसके अनुसार अगले 24 घंटे के अंदर जींद, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में बारिश की संभावना है और बाकी 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी इन जगहों पर भारी वर्षा के आसार हैं।


संबंधित समाचार