होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन शहरों में जमकर बरसरेंगे बादल

हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन शहरों में जमकर बरसरेंगे बादल

 

Haryana Weather: मानसून का मौसम शुरु हो गया है ऐसे में शहर-शहर बारिश का कहर मचा हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार आज हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र में तेज हवाओं के बीच मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण हरियाणा और यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हरियाणा और पंजाब में आने वाले दो दिनों के लिए अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई जिस वजह से लोगों को भारी जलभराव व लंबे जाम जैसी परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। बीते दिन सोनीपत में सबसे ज्यादा बारिश हुई।  यहां 9.5 MM बारिश दर्ज की गई। इसका बाद यहां जलभराव हो गया। इसके अलावा पानीपत में 4.5 MM, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 1-1 MM बारिश हुई। 24 जुलाई तक हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 

बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में येलो अलर्ट जारी किया है।


संबंधित समाचार