होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा भी NDA में शामिल, अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा भी NDA में शामिल, अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी

 

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। यूपी में ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एक बार फिर से  NDA में शामिल हो गई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के ट्वीटर हैंडल से मिली है। ओपी राजभर ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ मुलाकात की। करीब पौन घंटे की मुलाकात के बाद अब सुभासपा का भाजपा के साथ गठबबंधन होना पक्का हो गया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह का ट्वीट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इसका एलान करते हुए लिखा कि, ओम प्रकाश राजभर से दिल्ली में भेंट हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का फैसला लिया है। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं। राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।

पिछले काफी समय से राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि ओपी राजभर फिर से BJP के साथ जाएंगे।  ऐसे में BJP के साथ गठबंधन होने की अटकलों को विराम देते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मौके पर राजभर के बड़े पुत्र डॉ. अरविंद राजभर के अलावा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहे।

खबरें के अनुसार राजभर ने केंद्रीय मंत्री के सामने लोकसभा चुनाव में कुल 3 सीटों की मांग रखी है। जिनमें 2 सीटें यूपी में और एक बिहार की है। इनमें गाजीपुर और घोसी सीट शामिल हैं। राजभर ने शाह के सामने यह भी शर्त रखी है कि दोनों सीटें वह अपने सिंबल ही चुनाव लड़ेंगे। 

इसके अलावा राजभर ने शाह के साथ पार्टी के उन मुद्दों पर भी चर्चा की है, जिनमें सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने, राजभर जाति को अनुसूचिचत जन जाति में शामिल करने समेत कई मुद्दे शामिल हैं। कहा जा रहा है कि राजभर के कई प्रस्तावों पर अमित शाह ने हामी भरी है। 

ओपी राजभर यानि ओमप्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं। वे उत्तर प्रदेश के जहूराबाद निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं विधानसभा के सदस्य हैं। इसके साथ ही वह 2017 से जहूराबाद से विधायक हैं। 


संबंधित समाचार