होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने CM योगी से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने CM योगी से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा

 

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने सोमवार को अपने बेटे के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस बात की जानकारी देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर CM योगी से लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों की चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 


संबंधित समाचार