होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नूह हिंसा का यातायात व्यवस्था पर असर, नूंह, तावडू, सोहना समेत 7 रूटों पर नहीं जाएंगी रोडवेज बसें

नूह हिंसा का यातायात व्यवस्था पर असर, नूंह, तावडू, सोहना समेत 7 रूटों पर नहीं जाएंगी रोडवेज बसें

 

Haryana Violence:हरियाणा में सप्ताह के पहले दिन शुरू हुआ विवाद का असर आज चौथे दिन गुरुवार को भी देखा जा रहा है। जहां एक प्रदेश में भड़कते हिंसा से लोगों को जान-माल का खतरा बना हुआ है, जगह-जगह पर सेना बल तैनात किए गए हैं, इंटरनेट सेवाएं बंद हैं तो वहीं दूसरी नूह में हुई हिंसा का खासा असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। रेवाड़ी जिले में कई रूटों पर बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। जिले के 7 रूटों पर बसों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। रेवाड़ी से नूंह, तावड़ू, सोहना, पलवल अब बसों का संचालन नहीं होगा।

शाम तक आ सकता है यातायात व्यवसथा पर फैसला
परिवहन विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मथुरा, हरिद्वार, अलीगढ़ जाने वाली बस सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा नूंह में हुई हिंसा का राज्य के दूसरे जिले भी प्रभाव है नूंह, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, सोनीपत जिलों में बसों के संचालन को लेकर हरियाणा रोडवेज के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। हालांकि अभी रेवाड़ी के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों को लेकर ही विभागीय अधिकारियों ने फैसला लिया है। वहीं बाकी जिलों को लेकर भी शाम तक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी।

अफवाह फैलाने वालों 3 लोगों पर FIR
हरियाणा के हिंसा प्रभावित नूंह जिले में पुलिस की 34 कंपनियां तैनात हैं। सुबह पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 4 गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। सिंघार, नेवली, जलालपुर, शिकारपुर में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए हैं। अफवाह फैलाने वालों पर अब तक 3 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने इस दौरान कहा कि सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए। लोगों को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए। जांच चल रही है। पुलिस ने 83 एफआईआर दर्ज कर चुकी है और 159 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई जारी है। 

 

8 टीमों का किया गया गठन
पुलिस की ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए 8 टीमों का गठन किया गया है। इसके लिए CCTV फुटेज भी साइबर टीमें खंगाल रही हैं। अर्धसैनिक बल और पुलिस लगातार प्रभावित जिलों में फ्लैग मार्च कर रही है। इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच सौहार्द बनाने की भी पुलिस कोशिश कर रही है। 


संबंधित समाचार